HomeShare Marketअपने निचले स्तर पर आया Paytm का शेयर, समझें-IPO वाले निवेशकों का...

अपने निचले स्तर पर आया Paytm का शेयर, समझें-IPO वाले निवेशकों का हाल

Paytm की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयर में गिरावट का सिलसिला जारी है। शेयर बाजार की बिकवाली के माहौल में Paytm ने सोमवार को ऑल टाइम लो लेवल को छु लिया।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर का भाव 751 रुपए के स्तर तक आ गया। हालांकि, कारोबार के अंत में निचले स्तर से मामूली रिकवरी आई। इसके बावजूद ये करीब 4 फीसदी नुकसान के साथ 753.60 रुपए के स्तर पर रहा।

मार्केट कैपिटल कितना: बिकवाली भरे माहौल में Paytm का मार्केट कैपिटल 48,872.78 करोड़ रुपए रहा। आपको बता दें कि बीते साल नवंबर महीने में Paytm का इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ आया था। वहीं, जब कंपनी की शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई तो आईपीओ अलॉट वाले निवेशकों को तगड़ा नुकसान हो गया।

ये पढ़ें-बिगड़ रहा मार्च का मिजाज, विदेशी निवेशकों ने खूब बेचे शेयर, धड़ाम हुआ बाजार

दरअसल,  Paytm ने आईपीओ में इश्यू प्राइस 2150 रुपए रखा था, जिस स्तर पर कंपनी अब तक नहीं जा सकी है। पेटीएम का ऑल टाइम हाई 1,961 रुपए है, जो लिस्टिंग वाले दिन गया था। इश्यू प्राइस से ये शेयर करीब 65 फीसदी तक टूट चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular