HomeShare Marketअनिल अंबानी को राहत! कर्ज में डूबी इस कंपनी को खरीदने के...

अनिल अंबानी को राहत! कर्ज में डूबी इस कंपनी को खरीदने के लिए दो दिग्गज कंपनी मिल कर लगाएंगी बोली

कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल की सब्सिडियरी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए पीरामल समूह और ज्यूरिख इंश्योरेंस मिलकर बोली लगाने की  योजना बना रही है। सूत्रों ने बताया कि अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित इस विशेष उद्देश्य इकाई में पीरामल समूह और ज्यूरिख इंश्योरेंस दोनों की आधी-आधी हिस्सेदारी हो सकती है। दोनों ही कंपनियों ने रिलायंस कैपिटल के सामान्य बीमा कारोबार के लिए अगस्त में गैर-बाध्यकारी निविदाएं जमा करवाई थीं। 

ज्यूरिख इंश्योरेंस ने कहा कि कर्ज समाधान प्रक्रिया से गुजर रही रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए उसने अलग से पेशकश भी दी है। हालांकि उसने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए पीरामल समूह के साथ संभावित उपक्रम के बारे में कोई संकेत नहीं दिया। वहीं, पीरामल एंटरप्राइजेज ने भी इस विषय पर भेजे गए ईमेल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

यह भी पढ़ें- ₹380 तक जा सकता है टाटा ग्रुप का यह शेयर, अभी दांव लगाने पर मुनाफा, एक्सपर्ट बुलिश, कहा- खरीदो 

प्रस्तावित संयुक्त उपक्रम अगर सफल समाधान आवेदक के तौर पर सामने आता है तो इसके साथ ही भारत के सामान्य बीमा कारोबार में ज्यूरिख इंश्योरेंस का प्रवेश हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस जनरल इंश्योरेंस का मूल्यांकन करीब 9,450 करोड़ रुपये आंका गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular