HomeShare Marketअनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी की बिक्री पर मंथन, 11 मार्च की...

अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी की बिक्री पर मंथन, 11 मार्च की डेडलाइन अहम

कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड बिक्री प्रक्रिया से गुजर रही है। बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को रिलायंस कैपिटल की बिक्री प्रक्रिया के स्टेटस को लेकर लेनदारों की समिति ने बैठक की है।

बीएसई को दी गई जानकारी के मुताबिक इस बैठक में रिलायंस कैपिटल के प्रशासक ने लेनदारों की समिति का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) की स्थिति, इससे संबंधित विभिन्न पहलुओं के अलावा दावों की स्थिति के बारे में जानाकरी ली गई है।

ईओआई जमा कराने की डेडलाइन: रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए रूचि पत्र (ईओआई) जमा कराने की डेडलाइन 11 मार्च है। मतलब ये कि इस दिन तक उन कंपनियों को रूचि पत्र जमा कराना जरूरी है, जो रिलायंस कैपिटल को खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं। इसके अलावा अपनी समाधान योजना प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, 2022 है।

आरबीआई ने किया था भंग: आपको बता दें कि आरबीआई ने पिछले साल 29 नवंबर को भुगतान में चूक और कंपनी संचालन स्तर पर गंभीर मुद्दों के मद्देनजर रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था। इसके बाद केंद्रीय रिजर्व बैंक ने नागेश्वर राव वाई को कंपनी का प्रशासक नियुक्त किया।

ये पढ़ें-अनिल अंबानी की कंपनी की रिकवरी, 5 दिन में निवेशकों को मिला तगड़ा रिटर्न

रिलायंस कैपिटल का शेयर भाव: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को रिलायंस कैपिटल का शेयर भाव 1.70 फीसदी गिर गया। कारोबार के अंत में शेयर का भाव 12.71 रुपए था। वहीं, मार्केट कैपिटल 321 करोड़ रुपए है।

RELATED ARTICLES

Most Popular