बीते कुछ दिनों से अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दे रही है। इस कंपनी ने सिर्फ 5 कारोबारी दिन में करीब 14 फीसदी का रिटर्न दिया है।
कितना है शेयर भाव: गुरुवार के कारोबार में बीएसई इंडेक्स पर रिलायंस होम फाइनेंस का शेयर भाव 4.18 रुपए या 4.76 फीसदी पर है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैपिटल 200 करोड़ रुपए के पार जा चुका है। अगर 5 दिन की बात करें तो कंपनी ने 3.60 पैसे से अब इस स्तर को टच किया है।
सेबी ने लिया था एक्शन: अहम बात ये है कि हाल ही में रिलायंस होम फाइनेंस पर सेबी ने एक्शन लिया था। दरअसल, सेबी ने रिलायंस कैपिटल की सब्सिडरी कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य लोगों पर अनुचित व्यवहार के अलावा नियमों के उल्लंघन को लेकर पूंजी बाजार में कारोबार की रोक लगाई थी।
ये पढ़ें-अडानी की एक डील से रॉकेट बना ये शेयर, दो दिन में 175 रुपए बढ़ गई कीमत
इसके बाद रिलायंस समूह की अधिकतर कंपनियों के शेयर भारी दबाव में थे। हालांकि, अब रिकवरी दिखने लगी है।