ऐप पर पढ़ें
अडानी पावर के शेयरों में बुधवार को अच्छी तेजी है। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 6 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 281.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में यह तेजी कंपनी से जुड़ी एक खबर सामने आने के बाद आई है। दरअसल, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने अडानी पावर की सर्किट लिमिट को बढ़ाकर 20 पर्सेंट कर दिया है। कंपनी के शेयरों में पहले सर्किट की लिमिट 5 पर्सेंट थी।
हिंडनबर्ग के झटके से बाहर निकले कंपनी के शेयर
अडानी पावर के शेयर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के झटके से बाहर निकल आए हैं। अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट 24 जनवरी 2023 को आई थी और इसके बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई। अडानी पावर के शेयर बुधवार को 24 जनवरी 2023 के लेवल से ऊपर पहुंच गए हैं। अडानी पावर के शेयर 24 जनवरी 2023 को बीएसई में 274.80 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 जून 2023 को बीएसई में 281.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 132.55 रुपये है।
यह भी पढ़ें- 53000% चढ़ गए बुलेट बनाने वाली कंपनी के शेयर, 7 रुपये से 3700 के पार पहुंचे
अडानी ट्रांसमिशन और अडानी विल्मर के शेयरों में भी तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने अडानी ट्रांसमिशन, अडानी विल्मर और अडानी ग्रीन एनर्जी की सर्किट लिमिट को भी 5 पर्सेंट से रिवाइज्ड करके 10 पर्सेंट किया है। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर बुधवार को बीएसई में करीब 3 पर्सेंट की तेजी के साथ 839.10 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, अडानी विल्मर के शेयर 2 पर्सेंट की तेजी के साथ 442 रुपये पर पहुंच गए हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर भी तेजी के साथ 997 रुपये पर पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप के लिए अच्छी खबर, 4 कंपनियों के शेयरों की सर्किट लिमिट बढ़ी, अडानी पावर को सबसे ज्यादा फायदा
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।