ऐप पर पढ़ें
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद भी 5 म्यूचुअल फंड्स ने मार्च में अडानी ग्रुप की 2 कंपनियों के करोड़ों रुपये के शेयर खरीदे हैं। अडानी ग्रुप के यह शेयर अडानी पावर और अडानी विल्मर लिमिटेड के हैं। मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, मिरे म्यूचुअल फंड और एडलवाइज म्यूचुअल फंड ने अडानी पावर के शेयर खरीदे हैं। वहीं, यूटीआई म्यूचुअल फंड और HSBC म्यूचुअल फंड ने अडानी विल्मर के शेयर खरीदे हैं। यह बात नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की तरफ से पब्लिश किए गए मार्च म्यूचुअल फंड एनालिसिस में कही गई है।
मोतीलाल ओसवाल MF ने खरीदे अडानी पावर के 4 लाख से ज्यादा शेयर
मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने अडानी पावर के 414,000 शेयर खरीदे हैं। यह शेयर 8 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं। यह बात नुवामा रिपोर्ट में कही गई है। मिरे म्यूचुअल फंड ने अडानी पावर के 74000 शेयर खरीदे हैं और इनकी वैल्यू 1 करोड़ रुपये है। वहीं, एडलवाइज म्यूचुअल फंड ने अडानी पावर के 5000 शेयर खरीदे हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी 2023 को आई थी, उस दिन अडानी पावर के शेयर NSE पर 274.65 रुपये पर थे। वहीं, 1 मार्च 2023 को अडानी पावर के शेयर 153.60 रुपये पर रहे। कंपनी के शेयर 31 मार्च 2023 को 191.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए।
यह भी पढ़ें- टाटा की एक और कंपनी का आ रहा IPO, टाटा मोटर्स पर दांव देगा बड़ा फायदा
UTI म्यूचुअल फंड ने खरीदे अडानी विल्मर के 1.8 लाख शेयर
यूटीआई म्यूचुअल फंड ने अडानी विल्मर के 180,000 शेयर कुल 7 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। UTI म्यूचुअल फंड ने 389 रुपये प्रति शेयर के दाम पर यह शेयर खरीदे हैं। वहीं, HSBC म्यूचुअल फंड ने अडानी विल्मर के 3000 शेयर खरीदे हैं। अडानी विल्मर के शेयर 24 जनवरी 2023 को 572.65 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 1 मार्च 2023 को 379.70 रुपये के स्तर पर थे। अडानी विल्मर के शेयर 31 मार्च 2023 को 405.85 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।
यह भी पढ़ें- ₹15 के शेयर ने दिया 16000% का रिटर्न, ₹10000 के बन गए 16 लाख रुपये
म्यूचुअल फंड्स ने इन शेयरों पर भी लगाया दांव
इस साल मार्च में म्यूचुअल फंड्स ने इंफोसिस के 2500 करोड़ रुपये के, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के 1900 करोड़ रुपये के और HDFC के 1400 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। वहीं, म्यूचुअल फंड्स ने मार्च में अल्ट्राटेक सीमेंट्स के 6400 करोड़ रुपये, SRF के 5400 करोड़ रुपये और मैक्स हेल्थ के 4400 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। यह बात नुवामा रिपोर्ट में कही गई है।
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।