HomeShare Marketअडानी ग्रुप पर एक और जांच की आंच, आज फोकस में रहेंगे...

अडानी ग्रुप पर एक और जांच की आंच, आज फोकस में रहेंगे स्टॉक

ऐप पर पढ़ें

Adani Group Stocks in Focus: लंबे समय से ऑडिटर्स की लेखा नियामक राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) द्वारा की जा रही जांच के बीच आज अडानी समूह के शेयर जैसे अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अडानी पावर लिमिटेड, अडानी विल्मर, एसीसी लिमिटेड, अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और समूह की प्रमुख अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड सुबह से ही फोकस में रहेंगे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एनएफआरए ने भारत में ईवाई की सदस्य कंपनियों में से एक एसआर बाटलीबोई की जांच शुरू कर दी है।

बता दें अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी 2023 में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें कई सालों के दौरान एकाउंटिंग फ्रॉड स्कीम और स्टॉक हेरफेर में अडानी समूह के शामिल होने का आरोप लगाया गया था। सुप्रीम कोर्ट में 30 अक्टूबर को मामले की सुनवाई होने की संभावना है। हालांकि, अडानी समूह ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

यह भी पढ़ें: टेक बिजनेस के अरबपतियों पर इस साल लक्ष्मी मेहरबान, अडानी समेत इन दिग्गजों से रूठीं

ऑडिट करने वाली कंपनी की जांच शुरू

एसआर रिपोर्ट के अनुसार बटलीबोई अडानी पावर लिमिटेड, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और अडानी विल्मर लिमिटेड के वर्तमान ऑडिटर हैं। उन्होंने 2017 तक एक दशक के लिए अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड का भी ऑडिट किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एनएफआरए ने भारत में ईवाई की सदस्य कंपनियों में से एक एसआर बाटलीबोई की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि नियामक ने 2014 से समूह द्वारा नियंत्रित कुछ कंपनियों पर अपने ऑडिट से संबंधित फाइलों और कम्युनिकेशन का अनुरोध किया है।

अडानी ग्रुप ने किया खारिज

अडानी ग्रुप ने एक बयान में कहा, “अडानी ग्रुप ने हमेशा सभी लागू रूल्स और रेग्युलेशन के तहत ही अपना कारोबार किया है और वह अपनी प्रैक्टिस, गवर्नेस और डिस्क्लोजर के बारे में आश्वस्त है। हम किसी भी सुझाव को दृढ़ता से खारिज करते हैं कि अडानी समूह और उसके व्यवसायों ने उन न्यायक्षेत्रों के नियमों और लेखांकन मानकों के अनुसार काम नहीं किया है, जिनमें हम काम करते हैं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular