Adani group stock return: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Ltd) के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर आज 1.16% की तेजी के साथ 2,207 रुपये पर बंद हुए। यह लार्ज-कैप स्टॉक (Large cap stock) पिछले एक साल में 45% तक बढ़ा है। इस शेयर का 52 वीक का हाई प्राइस 2,420.95 रुपये है और 52 वीक लो प्राइस 1,332.75 रुपये है। पिछले 6 महीनों में इसके शेयर की कीमत में 24.61 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले 5 सालों में लॉन्ग टर्म में स्टॉक की कीमत में 1,545.55% की तेजी से उछाल आया है।
दो साल में 1262.35% का रिटर्न
2020 से कंपनी के शेयर की कीमत में भारी वृद्धि देखी गई है। इस दौरान इस शेयर की कीमत 162 रुपये (26 जून 2020 का बंद प्राइस) 2,207 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान इसने अपने निवेशकों को 1262.35% का रिटर्न दिया है। वहीं, इसका मैक्सिमम रिटर्न 36683.33% का है। 23 साल पहले एनएसई पर 1999 में अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत महज 6 रुपये थी। अब यह शेयर 2,207 रुपये का हो गया है।
यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी ने सौंपी ‘थर्ड जेनेरेशन’ को जिम्मेदारी, बड़े बेटे आकाश का हुआ ‘राजतिलक’, मिली JIO की कमान
कॉपर सेक्टर में कदम रख रहे हैं अडानी
बता दें कि अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सब्सिडियरी कच्छ कॉपर लिमिटेड (KCL) कॉपर रिफायनरी प्रोजेक्ट की स्थापना कर रही है। इसके लिए अडानी ग्रुप को एसबीआई समेत 6,071 करोड़ रुपये की कर्ज दी जाएगी। बता दें कि कॉपर मैन्युफैक्चरिंग के सेक्टर में कदम रखने वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) ने गुजरात के मुंद्रा में दस लाख टन के सालाना प्रोडक्शन वाली यूनिट की स्थापना कर रही है।