HomeShare Marketअडानी ग्रुप के शेयर क्रैश: लगातार सातवें दिन लोअर सर्किट में स्टॉक,...

अडानी ग्रुप के शेयर क्रैश: लगातार सातवें दिन लोअर सर्किट में स्टॉक, 5 दिन में 60% गिरा भाव

ऐप पर पढ़ें

Adani Group Stocks: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज शुक्रवार 3 फरवरी को भी अडानी ग्रुप के ज्यादातर शेयर लोअर सर्किट में हैं। पिछले 6 दिनों में ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप लगभग 108 बिलियन डॉलर घट गया है। शुक्रवार के कारोबारी दिन में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 20% तक टूट गए। कंपनी के शेयर 52 वीक के नए लो 1251.80 रुपये पर पहुंच गए। 

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 60% तक गिरे
पिछले पांच कारोबारी दिन में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर लगभग 60 पर्सेंट तक टूट गए हैं। इस दौरान यह शेयर 3037 रुपये से गिरकर 1,252.20 रुपये पर पहुंच गए। बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद लगातार शेयरों में गिरावट से अडानी एंटरप्राइजेज का एफपीओ कैंसिल कर दिया गया है। इसका मार्केट कैप 1,33,784.83 करोड़ रुपये रह गया है। 

यह भी पढ़ें- संकट में अडानी ग्रुप के 3 मेगा प्रोजेक्ट्स, रुक सकती है डील, हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

इधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट के स्टॉक्स को निगरानी सूची में डाल दिया गया है। अब खबर है कि अडानी एंटरप्राइजेज शेयर को यूएस मार्केट से बाहर कर दिया जाएगा। अडानी एंटरप्राइजेज का स्टॉक डाउ जोन्स सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से बाहर होने की कगार पर है। इसका प्रभावी समय मंगलवार सात फरवरी से शुरू हो रहा है। 

आइए जानते हैं आज किस शेयर में कितनी गिरावट है—

कंपनी के नाम               लेटेस्ट शेयर प्राइस       गिरावट

अडानी एंटरप्राइजेज       ₹1408.25 रुपये          10.00%            
अडानी पोर्ट्स                ₹422.05 रुपये           8.65%
अडानी पावर                ₹192.05                    5.00%
अडानी ट्रांसमिशन         ₹1401.55                 10.00%
अडानी ग्रीन एनर्जी        ₹934.25                      10.00%
अडानी टोटल गैस        ₹1625.95                     5.00% 
अडानी विल्मर          ₹400.40                           4.99%

(BSE पर सुबह 9.30 बजे तक के आंकड़ें)
 

RELATED ARTICLES

Most Popular