ऐप पर पढ़ें
अडानी ग्रुप की एक कंपनी के लिए श्रीलंका से अच्छी खबर आई है। श्रीलंका के बोर्ड ऑफ इनवेस्टमेंट ने अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के दो विंड पावर प्लांट्स को मंजूरी दे दी है। इन पावर प्लांट्स में टोटल 442 मिलियन डॉलर (करीब 3660 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट होना है। यह बात श्रीलंका के बोर्ड ऑफ इनवेस्टमेंट ने एक बयान में कही है।
350 मेगावॉट के हैं 2 विंड पावर प्लांट्स
श्रीलंका के बोर्ड ऑफ इनवेस्टमेंट ने कहा है, ‘350 मेगावॉट के दो विंड पावर प्लांट्स 2 साल में चालू होने हैं और यह साल 2025 तक नेशनल ग्रिड में जोड़े जाएंगे।’ श्रीलंका में पिछले एक साल से ज्यादा समय से बिजली की किल्लत है, वहां पर्याप्त मात्रा में थर्मल और कोल पावर जेनरेट नहीं हो पा रही है। यही वजह है कि सरकार को रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में तेजी लानी पड़ी है। अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ग्रुप की रिन्यूएबल एनर्जी यूनिट है।
यह भी पढ़ें- विवाद के बाद अडानी की इस कंपनी पर आफत! एक के बाद एक डील हो रही कैंसिल
700 मिलियन डॉलर का टर्मिनल प्रोजेक्ट बना रहा अडानी ग्रुप
श्रीलंका ने पिछले हफ्ते ही पावर प्राइसेज में 66 पर्सेंट की बढ़ोतरी की है। अडानी ग्रुप के ऑफिसर्स फिलहाल कोलंबो में हैं और श्रीलंका के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा, अडानी ग्रुप श्रीलंका के सबसे बड़े पोर्ट में 700 मिलियन डॉलर का टर्मिनल प्रोजेक्ट बना रहा है। श्रीलंका के बोर्ड ऑफ इनवेस्टमेंट ने कहा है कि अडानी विंड पावर प्रोजेक्ट्स 1500-2000 नई जॉब ऑर्प्च्यूनिटीज पैदा करेंगे। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में पिछले 1 महीने में तेज गिरावट आई है। कंपनी के शेयर 72 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं।
यह भी पढ़ें- हिस्सेदारी बेचने जा रही यह एयरलाइन कंपनी, ₹132 से टूटकर ₹35 पर आया भाव
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।