HomeShare Marketअडानी ग्रुप के इन स्टाॅक्स ने आज बनाए रिकाॅर्ड, निवेशकों की हुई...

अडानी ग्रुप के इन स्टाॅक्स ने आज बनाए रिकाॅर्ड, निवेशकों की हुई बंपर कमाई, क्या आपके पास हैं ये शेयर?

Adani Group stocks performance: अडानी ग्रुप (adani group) की कंपनियों के शेयर पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त परफॉर्म कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों में खरीदारी बढ़ गई जिससे शेयर के भाव उड़ान भर रहे हैं। आज सोमवार को शेयर बाजार (stock market) में अडानी ग्रुप की सातों लिस्टेड कंपनी अडानी पावर, अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन, अडानी पोर्ट, अडानी विल्मर, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी एंटरप्राइसेज के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। इन कंपनियों के मार्केट कैप को मिला दिया जाए तो लगभग 14 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। यानी आज निवेशकों को 14 लाख करोड़ रुपये का फायद हुआ है। आइए जानते हैं आज किन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही और निवेशकों को कितना फायदा हुआ…

1. अडानी पावर (Adani power): BSE पर अडानी पावर के शेयर आज 4.11% उछलकर 211.75 रुपये पर बंद हुए। यह शेयर आज दिनभर के कारोबार में अपने 52 वीक हाई 220.80 रुपये पर पहुंच गए थे। शुक्रवार को इसका बंद भाव 203.40 रुपये था। कंपनी का मार्केट कैप 81,670.68 करोड़ रुपये हो गया है। 

यह भी पढ़ें- इस खबर के बाद 63 रुपये के शेयर की अचानक बढ़ गई खरीदारी, सालभर में 550% का दिया रिटर्न, आज भी तेजी

संबंधित खबरें

2. अडानी ग्रीन (Adani green) : बीएसई पर अडानी ग्रीन एनर्जी लि. के शेयर आज 9 पर्सेंट की लंबी छलांग लगाकर 2116.60 रुपये पर बंद हुए। एक दिन में कंपनी के शेयर 174.70 रुपये तक चढ़ गए। कंपनी के शेयर शुक्रवार को 1941.90 रुपये पर बंद हुए थे। आज दिनभर के कारोबार में यह शेयर 2136.05 रुपये को टच कर गया था जो कि अब तक सबसे ज्यादा प्राइस है। अडानी ग्रीन का मार्केट कैप 3,31,039.26 करोड़ रुपये है। 

3. अडानी टोटल गैस (Adani total gas) : अडानी टोटल गैस के शेयर आज बीएसई पर 5.43 पर्सेंट ऊपर चढ़कर 2373.70 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के शुरुआत में यह 2270.25 रुपये पर ओपन हुआ था लेकिन फिर तेजी आई। बाजार बंद होते समय अडानी गैस का शेयर 122.30 रुपये बढ़ गया। अडानी गैस के शेयर दिनभर के कारोबार में 2385 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे जो कि 52 वीक का हाई प्राइस है। कंपनी का मार्केट कैप 2,61,061.92 करोड़ रुपये है। 

4. अडानी पोर्ट (Adani port) : अडानी पोर्ट के शेयर आज BSE पर 4.20 पर्सेंट की तेजी के साथ 818.70 रुपये पर बंद हुए। शुक्रवार को यह 785.70 रुपये पर बंद हुआ था जो आज कारोबार के शुरुआत में 4 रुपये बढ़कर 788 रुपये पर खुले थे।  दिनभर के कारोबार में यह शेयर 822.25 रुपये तक पहुंचा था। इसका 52 वीक हाई प्राइस 901 रुपये है। अडानी पोर्ट का मार्केट कैप आज 1,72,940 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें- इस पेनी स्टॉक ने ₹30 हजार के निवेश को केवल 6 महीने में बना दिया ₹7 करोड़, दिया 2 लाख पर्सेंट का रिटर्न

5. अडानी ट्रांसमिशन (Adani transmission) : इस शेयर में आज 1.02 पर्सेंट की तेजी रही। कंपनी के शेयर 2452.25 रुपये पर बंद हुए। दिनभर के कारोबार के दौरान आज अडानी ट्रांसमिशन का शेयर सबसे हाई 2475 रुपये पर पहुंचा था। इसका 52 वीक हाई प्राइस 2,577.65 रुपये है। इसका मार्केट कैप 2,69,700.93 करोड़ रुपये रहा।

6. अडानी विल्मर (Adani wilmar) : अडानी ग्रुप की न्यूली लिस्टेड कंपनी अडानी विल्मर के शेयर आज 552.60 रुपये पर बंद हुए हैं इसमें 1.70% की तेजी रही। अडानी विल्मर का शेयर आज शुरुआती कारोबार के दौरान 556 रुपये पर खुला था। दिनभर के कारोबार में यह 570.50 रुपये तक पहुंच गया था जो कि इसकाफ्रेश 52 वीक हाई स्तर था। इसका मार्केट कैप 71,820.24 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयर अपने लिस्टिंग डे से लेकर अब तक 100 पर्सेंट से ज्यादा का फायदा करा चुका है। 

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की कंपनी खरीद रही इस कंपनी में हिस्सेदारी, खबर के बाद खूब हो रही शेयरों की खरीदारी

7. अडानी एंटरप्राइसेज (Adani enterprises ltd): अडानी एंटरप्राइसेज लि. के शेयर आज 1.04 पर्सेंट उछलकर 2065.60 रुपये पर बंद हुए। दिनभर के कारोबार में आज यह शेयर 2076 रुपये तक पहुंच गया था जो कि इसका 52 वीक हाई प्राइस है। इसका मार्केट कैप 2,27,176.77 करोड़ रुपये हो गया है।


 

RELATED ARTICLES

Most Popular