HomeShare Marketअडानी ग्रुप के इन दो मल्टीबैगर शेयरों को खरीदने की मची होड़,...

अडानी ग्रुप के इन दो मल्टीबैगर शेयरों को खरीदने की मची होड़, 52-वीक के नए हाई पर पहुंचे भाव

Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप के दो शेयरों में आज जबरदस्त तेजी है। ये दोनों शेयर आज अपने 52 वीक के नए हाई पर पहुंच गए हैं। ये शेयर अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड (Adani Transmission) के हैं। मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में ही बीएसई पर अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 52 वीक के नए हाई पर पहुंच गए थे। 

अडानी टोटल गैस के शेयर- 
अडानी टोटल गैस के शेयर आज बीएसई पर 3.79% की तेजी के साथ 3640.30 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में यह शेयर 3684.10 रुपये के आॅल टाइम हाई पर पहुंच गया था। यह 52 वीक नया हाई है। अडानी टोटल का मार्केट कैप 4,00,363.86 करोड़ रुपये हो गया है। आपको बता दें कि अडानी टोटल के शेयर इस साल YTD में अब तक 110.46% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। 

यह भी पढ़ें- इन 8 बैकों पर गिरी गाज..सख्त हुआ RBI, आप भी इन बैंकों के ग्राहक तो नहीं? जानिए मामला

अडानी ट्रांसमिशन के शेयर-
अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 3% तक की तेजी के साथ 3939.80 पर कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में यह 3974.55 रुपये तक भाव चला गया था जो कि अब तक सबसे ज्यादा प्राइस है। अडानी ट्रांसमिशन का 52 वीक हाई प्राइस 3,974.55 रुपये हो गया है। इसका मार्केट कैप 4,38,924.06 करोड़ रुपये है। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर इस साल 2022 में अब तक 128.29% का रिटर्न दिया है। 

यह भी पढ़ें- अडानी की बड़ी उपलब्धि, पहली बार दुनिया के टॉप-3 अरबपतियों की लिस्ट में कोई एशियाई

दुनिया के तीसरे अरबपति हैं गौतम अडानी
आपको बता दें कि अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर अरबपति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular