ऐप पर पढ़ें
दुनिया के सबसे बड़े सॉवेरन वेल्थ फंड्स में से एक नॉर्वे के गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल ने रिलायंस ग्रुप कंपनीज पर अपना दांव बढ़ा दिया है। वहीं, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल अडानी ग्रुप स्टॉक्स से बाहर हो गया है। 1.3 लाख करोड़ डॉलर वाले इस फंड ने इस साल फरवरी की शुरुआत में ही अनाउंस किया था कि वह अडानी ग्रुप कंपनीज से पूरी तरह बाहर हो गया है। गवर्नमेंट पेंशन फंड ने दूसरे कारणों के अलावा एनवायरोमेंटल सोशल एंड गवर्नेंस (ESG) रिस्क का हवाला दिया था। यह बात बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कही गई है।
अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने पिछले दिनों अडानी ग्रुप (Adani Group) पर अकाउंटिंग फ्रॉड और शेयर प्राइसेज से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप कंपनीज के वैल्यूएशन में 12.4 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले 2 दिन में अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी लौटी है।
अडानी ग्रुप कंपनीज से बाहर हुआ सॉवेरन वेल्थ फंड
नॉर्वे के गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल ने साल 2022 में मुकेश अंबानी ग्रुप कंपनीज में 180.5 मिलियन डॉलर की होल्डिंग्स बढ़ाई है। यह बात दिसंबर 2022 तक की लेटेस्ट होल्डिंग्स से जुड़े फंड डॉक्यूमेंट्स के एनालिसिस से पता लगती है। फिक्स्ड इनकम डॉक्यूमेंट्स से पता लगता है कि गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल ने दिसंबर आखिर तक अडानी ग्रुप कंपनीज में अपना इनवेस्टमेंट बेच दिया है। गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल की साल 2021 के आखिर में अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई में 12.7 मिलियन डॉलर की हिस्सेदारी थी। गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल ने गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में अपनी हिस्सेदारी 263 मिलियन डॉलर घटाई है। इसके अलावा, सॉवेरन वेल्थ फंड ने रिलायंस इंडस्ट्रीज बॉन्ड्स में भी अपना इनवेस्टमेंट घटाया है।
यह भी पढ़ें- ₹14 के शेयर में 14% की तेजी, अंबानी का है कंपनी में बड़ा स्टेक
फंड ने कम से कम 4 कंपनियों में बढ़ाया दांव
सॉवेरन वेल्थ फंड का अंबानी ग्रुप की कंपनियों में इनवेस्टमेंट केवल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) तक सीमित नहीं है। ग्रुप की कम से कम चार कंपनियों में फंड ने अपना दांव बढ़ाया है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट्स में उनका ओनरशिप स्टेक 1.38 पर्सेंट से बढ़कर साल 2022 के आखिर में 1.87 पर्सेंट पहुंच गया। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी हिस्सेदारी 0.67 पर्सेंट से बढञकर 0.79 पर्सेंट पहुंच गई। जस्ट डॉयल में सॉवेरन वेल्थ फंड की हिस्सेदारी 0.06 पर्सेंट से बढ़कर 0.16 पर्सेंट पहुंच गई है। TV18 ब्रॉडकास्ट में फंड की हिस्सेदारी 3.27 पर्सेंट से बढ़कर 3.28 पर्सेंट पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें- रॉकेट बनेगा अडानी का यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- ₹1900 तक जा सकता है भाव
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।