Multibagger stock: शेयर बाजार में निवेश के लिहाज से अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों को काफी बेहतर माना जाता है। निवेशक देश के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनियों में निवेश के विकल्प तलाशते रहते हैं। बता दें कि अडानी ग्रुप की कुल सात कंपनियां बाजार में लिस्टेड हैं। खाद्य तेल बनाने वाली कंपनी अडानी विल्मर की हाल ही एंट्री हुई है।
आज हम आपको अडानी ग्रुप की एक ऐसी कंपनी के बारे में बता रहे हैं जिसका शेयर तेजी से आगे भाग रहा है और अब तक 7,255 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। हम बात कर रहे हैं- अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड (Adani Transmission Ltd.) की।
27 रुपये से 2000 रुपये का सफर
गौतम अडानी की इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन कंपनी अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड का शेयर 27.60 रुपये ( 31 जुलाई 2015, एनएसई पर बंद कीमत) से बढ़कर 2, 030 रुपये (25 फरवरी 2022) तक पहुंच गया है। साढ़े छह साल में यह शेयर 7,255.07 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- PNB ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! अप्रैल से बदल रहा यह बेहद जरूरी नियम, बैंक ने दी जानकारी
पांच साल में कंपनी के शेयर 62.55 रुपये ( 3 मार्च 2017, एनएसई पर बंद कीमत) से बढ़कर 2,030 रुपये तक पहुंच गया। इस अवधि में शेयर ने अपने निवेशकों को 3,145.40 फीसदी का रिटर्न दिया है। एक साल में यह शेयर 170.67 फीसदी भागा है। वहीं, इस साल 2022 में अब तक यह शेयर 17.27% उछला है। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में इस शेयर में 5.59 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज कंपनी के शेयर एनएसई पर 3.71 फीसदी बढ़कर 2,030 रुपये पर बंद हुए।कंपनी का मार्केट कैप 2,23,816.85 करोड़ रुपये हो गया।
यह भी पढ़ें- रॉकेट की स्पीड से भाग रहा यह मल्टीबैगर स्टॉक, जल्दी ही ₹276 तक जाएगा शेयर, एक्सपर्ट ने कहा- खरीद लो
निवेशकों को लाखों का फायदा
Adani Transmission के शेयर प्राइस को अगर रकम से हिसाब से देखें तो यदि कोई निवेशक साढ़े छह साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाते और अब तक अपने निवेश को बनाए रखते तो आज की तारीख में यह रकम 73.55 लाख रुपये हो जाती। वहीं, पांच साल पहले 62.55 रुपये से हिसाब से 1 लाख का निवेश आज 32.45 लाख रुपये होता।
कंपनी के बारे में जानें
Adani Transmission (ATL) का मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में है, जो भारत के पश्चिमी, उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में मौजूदगी के साथ भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की पॉवर ट्रांसमिशन कंपनियों में से एक है।