ऐप पर पढ़ें
हिंडनबर्ग की विवादित रिपोर्ट के करीब ढाई महीने बाद गौतम अडानी समूह के अधिकतर शेयर रिकवरी मोड में दिख रहे हैं। हालांकि, कुछ शेयरों में अब भी सुस्ती बरकरार है। ऐसा ही एक शेयर अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन का है। शेयर में गुरुवार को मामूली 0.63% की तेजी रही और यह 661.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं।
810 रुपये तक जाएगा भाव: घरेलू ब्रोकरेज ICICI Direct ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर के लिए टारगेट प्राइस 800 रुपये तय किया है। इसके साथ ही बाय रेटिंग दी गई है। मतलब ये कि ब्रोकरेज ने शेयर खरीदने की सलाह दी है। इससे पहले, गोल्डमैन सैक्स ने 810 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया था और “बाय” रेटिंग को बरकरार रखा था।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न: बता दें कि अडानी पोर्ट्स ने शेयरहोल्डिंग पैटर्न की जानकारी दे दी है। इसके मुताबिक मार्च 2023 की तिमाही में प्रमोटर शेयरहोल्डिंग 61.03 प्रतिशत था। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग की बात करें तो यह 38.97 प्रतिशत था।
तिमाही नतीजों का इंतजार: अडानी पोर्ट्स के मार्च तिमाही के नतीजों का इंतजार है। इससे पहले दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1,378.24 करोड़ रुपये था। वहीं, नेट प्रॉफिट की बात करें तो यह 11.40 करोड़ रुपये था।