HomeShare Marketअडानी की डिफेंस कंपनी पर नया खुलासा, हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में...

अडानी की डिफेंस कंपनी पर नया खुलासा, हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में लगाए थे ये आरोप

ऐप पर पढ़ें

हिंडनबर्ग विवाद के बाद संकट में घिरे गौतम अडानी समूह को लेकर नया खुलासा हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक मॉरीशस की कंपनी Elara कैपिटल, अडानी ग्रुप की डिफेंस फर्म में को-ओनर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु स्थित डिफेंस कंपनी अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ADTPL) में Elara कैपिटल को-ओनर है। वहीं, समूह की तीन कंपनियों में Elara कैपिटल की हिस्सेदारी 9,000 करोड़ रुपये तक है। यह दिसंबर 2022 तक इसके कुल फंड का 96 प्रतिशत है।

हिंडनबर्ग ने लगाए थे आरोप: Elara कैपिटल वही कंपनी है जिसका हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में जिक्र किया गया था। हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया था कि Elara कैपिटल भी अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में हेरफेर की हिस्सा थी। इसके फंडिंग को भी हिंडनबर्ग ने संदिग्ध बताया था। हालांकि, अडानी समूह ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

कंपनी के बारे में: अल्फा डिजाइन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ADTPL) इसरो और डीआरडीओ के साथ मिलकर काम करता है। इसके पास पिकोरा मिसाइल और रडार सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के साथ 590 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी है। ADTPL में अडानी और Elara की संयुक्त रूप से 51.65 फीसदी हिस्सेदारी है।

Elara के पास अडानी समूह की जिन कंपनियों में मुख्य रूप से शेयर है, वो अडानी एंटरप्राइजेज में 1.6 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन में 3.62 फीसदी और अडानी टोटल में 1.62 फीसदी हिस्सेदारी है। इससे पहले वह अडानी पोर्ट्स और अडानी ग्रीन में भी हिस्सेदारी रख चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular