HomeShare Marketअडानी की इन 3 कंपनियों के शेयरों में 2 दिन से लग...

अडानी की इन 3 कंपनियों के शेयरों में 2 दिन से लग रहा है अपर सर्किट, निगरानी बढ़ी 

ऐप पर पढ़ें

Adani Group Stock: अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों के शेयरों में आज तेज उछाल देखने को मिली है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को इन कंपनियों के शेयरों में अपर सर्किट लग गया है। बता दें, इन कंपनियों पर सेबी की निगरानी भी कर रहा है। आइए एक-एक करके जानते हैं इन कंपनियों के विषय में – 

कौन सी हैं वो तीन कंपनियां? 

1- अडानी ट्रांसमिशन 

अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में आज सुबह फिर से 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया है। जिसके बाद कंपनी के एक शेयर का भाव 1003.95 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयरों में पिछले 2 कारोबारी दिन से अपर सर्किट लग रहा है। बीएसई के डाटा के अनुसार Additional Surveillance Measure (ASM) स्टेज -1 पर यह स्टॉक है। 

हर शेयर पर 72 रुपये का फायदा, इस हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी कंपनी 

2- अडानी टोटल गैस

अडानी टोटल गैस के शेयरों भी अपर सर्किट लगा है। जिसके बाद कंपनी के शेयर का भाव 907.55 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। इससे पहले कंपनी के शेयरों में गुरुवार को भी अपर सर्किट लगा था। बता दें, अडानी टोटल गैस भी Additional Surveillance Measure (ASM) स्टेज-1 पर है। 

6 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक्स-डिविडेंड इसी हफ्ते 

3- अडानी ग्रीन एनर्जी 

अडानी ग्रुप की तीसरी कंपनी जिसके शेयरों में अपर सर्किट लगा है वह अडानी ग्रीन एनर्जी है। कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगने के बाद यह शेयर 897.80 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन या गुरुवार को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। बता दें, Additional Surveillance Measure (ASM) स्टेज-1 पर यह स्टॉक है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular