HomeShare Marketअडानी, अंबानी के बीच बढ़ा फासला, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन को वॉरेन...

अडानी, अंबानी के बीच बढ़ा फासला, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन को वॉरेन बफेट ने पछाड़ा

शेयर बाजारों उथल-पुथल का असर दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में भी देखने को मिला रहा है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में गुरुवार सुबह तक  रिलायंस इंडस्टीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच  नेटवर्थ का फासला बढ़ गया। अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चयरमैन मुकेश अंबानी वॉरेन बफेट से पिछड़कर 8वें स्थान पर आ गए हैं। अंबानी को बुधवार को 2.9 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। अब अंबानी व अडानी की कुल संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर का फासला है

अडानी विल्मर से लेकर पतंजलि तक ने खाद्य तेलों के दाम 15 रुपये तक घटाए, आवक बढ़ने और सरकारी उपायों से मिली राहत

उधर एशिया के अमीरों की लिस्ट में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी को गौतम अडानी ने उन्हें दूसरे नंबर पर ढकेल दिया है। हालांकि भारत के दोनों उद्योगपति अब भी दुनिया के अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में मुकेश अंबानी 8वें और गौतम अडानी छठे नबंर पर हैं।  फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में अंबानी एक पायदान फिसलकर सातवें स्थान से आठवें पर आ गए हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति घटकर 92.9 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, गौतम अडानी की संपत्ति में 3.6 अरब डॉलर की सेंध लगी है और अब उनके पास 95 अरब डॉलर की दौलत है।


कभी 300 अरब डॉलर की संपत्ति बना चुके दुनिया के नंबर वन अरबपति एलन मस्क की संपत्ति भी अब 227.7 अरब डॉलर ही रह गई है। हालांकि उनकी संपत्ति में बुधवार को 771 मिलियन डॉलर कमी हुई। दूसरे स्थान पर बर्नार्ड आर्नाल्ट हैं, जिनकी कुल संपत्ति 141.1 अरब डॉलर है। कभी दुनिया के नंबर वन अरबपति रहे  जेफ बेजोस की संपत्ति 200 अरब डॉलर से घटकर 134.7 अरब डॉलर रह गई है। 

बिल गेट्स 122.3 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं । लैरी पेज 96.3 अरब डॉलर के साथ 5वें,  वॉरेन बफेट 93.9 अरब डॉलर के साथ 7वें स्थान पर हैं।  9वें पायदान पर सर्गी ब्रिन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 92.6अरब डॉलर है। लैरी एलिशन 92.6 अरब डॉलर के साथ 10 वें पोजीशन पर आ गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular