दुनियाभर के अमीरों के लिए 2021 वरदान साबित हुआ तो 2022 बेहद खराब गुजर रहा है। इस साल अब तक अर्नाल्ट, अडानी और अंबानी को छोड़ टॉप 10 अरबपतियों के लिए साल 2022 बेहद खराब साबित हो रहा है। इस साल की शुरुआत से लेकर एलन मस्क से स्टीव वॉल्मर तक की संपत्ति में शुक्रवार सुबह 9 बजे तक करीब 300 अरब डॉलर की सेंध लग चुकी थी। इस अवधि में टाप-10 अरबपतियों में केवल मुकेश अंबानी, गौतम अडानी व वॉरेन बफेट ही ऐसे अमीर हैं, जिनकी संपत्ति बढ़ी है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अब तक दुनिया के सबसे बड़े रईस टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की कुल संपत्ति में 55.9 अरब डॉलर की सेंध लग चुकी है। गुरुवार को उनका नेटवर्थ 214 अरब डॉलर रह गया था। वहीं दूसरे नंबर के रईस जेफ बेजोस को इन छह महीने से कम समय में 52.4 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। अब वह 140 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इस साल नुकसान झेलने वालों में बर्नार्ड आर्नाल्ट भी हैं। उनकी संपत्ति एक साल में 45.9 अरब डॉलर घटी है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अब वह 132 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
जेफ बेजोस और मुकेश अंबानी एक और भिड़ंत के लिए तैयार, जानें कहां लगा रहे हैं 60000 करोड़ रुपये का दांव
संबंधित खबरें
साल 2022 बिलगेट्स के लिए भी अच्छा नहीं जा रहा। उनकी संपत्ति भी 17.5 अरब डॉलर घटकर 121 अरब डॉलर रह गई है। पांचवें स्थान पर काबिज वॉरेन वफेट हैं, जिन्होंने इस साल अब तक को केवल 127 मिलियन डॉलर कमाए हैं। उनकी कुल संपत्ति अभी 109 अरब डॉलर है। लैरी पेज भी इस साल 24.3 अरब डॉलर गंवाकर 104 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं। इनके अलावा सर्गी ब्रिन की संपत्ति 23.7 अरब डॉलर कम हुई है तो स्टीव वॉल्मर की 20.3 अरब डॉलर।
अडानी और अंबानी की संपत्ति में तगड़ी बढ़ोतरी
जब दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की संपत्ति में सेंध लग रही तो इसी दौरान भारत के दो बिजनेस टाइकूनों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की संपत्ति में इस साल अब तक जोरदार बढ़त देखने को मिली है। इस साल अब तक अंबानी की संपत्ति 11.8 अरब डॉलर बढ़ी है तो अडानी की 21.1 अरब डॉलर। अंबानी की कुल संपत्ति 102 अरब डॉलर है और वह सातवें स्थान पर हैं, जबकि अडानी की संपत्ति 97.6 अरब डॉलर है और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में नौवें स्थान पर हैं। अगर इस साल संपत्ति बढ़ने के मामले देखें तो अब तक अडानी नंबर वन हैं और मुकेश अंबानी नंबर चार।
81.2 अरब डॉलर गंवा चुका है अरबपति
संपत्ति गंवाने वालों नंबर एक पर है कनाडा के चैंपेंग झाओ, जिन्होंने 81.2 अरब डॉलर गंवा है। अब उनकी संपत्ति केवल 14.6 अरब डॉलर ही रह गई है। दूसरे नंबर पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं, जिन्होंने इस साल अब तक 57.3 अरब डॉलर गंवाए हैं। जुकरबर्ग अब 68.2 अरब डॉलर के कुल नेटवर्थ के साथ 14वें स्थान पर हैं।