LPG Gas Clyinder: अगर आप भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो इस अक्षय तृतीया पर आप 634 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर खरीद सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे सिलेंडर के बारे में बता रहे हैं जो आपको केवल 633.50 रुपये में मिल जाएगा।
दरअसल, हम कंपोजिट गैस सिलेंडर की बात कर रहे हैं। कंपोजिट गैस सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस आती है। ये सिलेंडर आम सिलेंडर के मुकाबले काफी हल्का और पारदर्शी होता है। इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी लेकर जाया जा सकता है। बता दें कि कम गैस की खपत वाले घरों के लिए ये सिलेंडर बेहद उपयोगी है।
जानिए सिटी वाइज रेट
दिल्ली में कंपोजिट सिलेंडर 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। मुंबई में 10 किलो गैस वाले कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत 634 रुपये है। कोलकाता में 652 रुपये और चेन्नई में 645 रुपये है। जयपुर में इस सिलेंडर के लिए 637 रुपये देने होंगे। वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 660 रुपये और पटना में करीब 697 रुपये है।
यह भी पढ़ें- रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है यह नया शेयर, लिस्ट होने के 20 दिन के भीतर निवेशकों को मिला 107.3% का रिटर्न
क्या है खासियत
कंपोजिट सिलेंडर बेहद हल्का है, लेकिन इसके साथ ही ये काफी मजबूत भी है। इसे थ्री लेयर के साथ बनाया गया है। कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।